Hapur News: क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हापुड़ में ओपन महिला-पुरुष क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत निशांत भास्कर ने हरी झंडी दिखाकर की। जीतने वालों को मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

Hapur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा ओपन महिला पुरुष वर्ग की क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि निशांत भास्कर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में निखिल शर्मा और महिला वर्ग में अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


