तीन झोलाछाप के क्लीनिक सील, 13 को नोटिस जारी
Hapur News - -जिले के स्वास्थ्य विभाग की झोलाछापों पर बड़ी कार्रवाई बड़ी कार्रवाई -एक बिना पंजीकृत पैथोलॉजी लैब भी सील की गई फोटो संख्या-18 नंबर हापुड़, संवाददाता। स

सीएमओ के निर्देश पर जिले में चल रहे झोलाछापों के क्लीनिकों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को तीन झोलाछाप के क्लीनिक सील किए गए। जबकि 13 झोलाछापों को नोटिस जारी किए गए। वहीं, एक बिना पंजीकृत पैथोलॉजी लैब सील की गई। कार्रवाई से झोलाछापों में हड़कंप मच गया है।
जनपद में गली मोहल्लों में झोलाछापों के क्लीनिक चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान चला रखा है। कार्रवाई के लिए सीएमओ ने तीनों तहसील के अलग अलग नोडल बना रखे हैं। गढ़मुक्तेश्वर में दो दिन से स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश भारती के नेतृत्व में कार्रवाई अभियान चल रहा है। अभियान के तहत तीन झोलाछापों के क्लीनिक पर सील लगाई गई है। जबकि एक बिना पंजीकृत पैथोलॉजी लैब भी सील की गई। 13 झोलाछापों को चिंहित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए। इन्हें तीन दिन के अंदर क्लीनिक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अन्यथा इनके क्लीनिक पर सील लगा दी जाएगी।
-कई झोलाछाप दुकान बंद करके भागे
हापुड़। हापुड़ तहसील क्षेत्र में एसीएमओ डॉ प्रवीन शर्मा कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को इन्होंने तीन स्थानों पर छापेमारी की। तीनों झोलाछाप एसीएमओ को देखकर दुकान बंद करके फरार हो गए। एसीएमओ द्वारा पिछले एक पखवाड़े में दो झोलाछाप के क्लीनिक सील किए गए हैं। जबकि आठ को नोटिस दिए गए हैं। वहीं, धौलाना पिलखुवा क्षेत्र में एसीएमओ डॉ वेदप्रकाश कार्रवाई कर रहे हैं।
-झोलाछापों पर कार्रवाई अभियान जारी रहेगा:सीएमओ
जिले में झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए अभियान चल रहा है। छापेमारी कर झोलाछापों के क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं। नोटिस जारी करके उन्हें दुकान बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
-डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


