एसपी साहब! हमें सौतेले पुत्र और उसके साथियों से बचाओ

Dec 24, 2025 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - -एक महिला ने सौतेले पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा -आए दिन

एसपी साहब! हमें सौतेले पुत्र और उसके साथियों से बचाओ

हापुड़, संवाददाता। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा रघुनाथपुर निवासी एक दंपति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने अपने सौतेले पुत्र और उसके साथियों से जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव पूठा रघुनाथपुर निवासी नीलम ने बताया कि वह और उसके पति श्रीपाल हापुड़ में मजदूरी का काम करते हैं। दंपति का प्रतिदिन हापुड़ में आना-जाना रहता है। उनके पति श्रीपाल का पूर्व पत्नी से पैदा हुआ पुत्र निपुण आए दिन दंपति के साथ मारपीट व झगड़ा करता रहता है।

बीती 11 दिसंबर को निपुण फ्रीगंज रोड पर एक किशोरी के साथ घूम रहा था। दोनों को घूमते हुए उसके पति श्रीपाल ने देख लिया। वह किसी काम से मेरठ की ओर जा रहे थे। तभी निपुण ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। किसी प्रकार उसके पति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके पति और निपुण को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। जिसके बाद निपुण का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। किसी प्रकार वह पति को थाने से अपने साथ लेकर आ गई। निपुण ने अपने पिता पर जो हमला किया है, उसके साथ निपुण के मामा अशोक और पिंटू निवासी जसरूपनगर भी आए दिन दंपति के साथ मारपीट करने की फिराक में रहते हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा करने और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।