डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी उत्तर प्रदेश

डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी

ड डिग्री कालेज में मैनेजमेंट कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा देकर दंपती ने कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के प्रीत विहार कालोनी निवासी एक युवक से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लेने और रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。

आरोपियों की पहचान

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कालोनी निवासी दुष्यंत तेवतिया ने बताया कि पिलखुवा के भोलागंज में रहने वाले सुनील राठी और उसकी पत्नी सीमा से उसकी अच्छी जान पहचान थी। मूल रूप से दंपती बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के रहने वाले हैं। आरोप है कि अगस्त 2024 में दोनों उसके घर आए और छिजारसी स्थित राणा डिग्री कालेज छिजारसी में में अच्छी पकड़ होने की बात कहकर मैनेजमेंट कोटे से सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर सिक्योरिटी और अन्य खर्चों के लिए 12 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के पिता ने भिन्न भिन्न तारीखों में दंपती को कुल 12 लाख रुपये दे दिए।

Voice of UP

फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी

आरोप है कि सुनील राठी ने वाट्सएप पर नौकरी से संबंधित मैसेज भेजे और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का फर्जी पत्र दिखाकर जल्द नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाया। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे।

पुलिस कार्रवाई

26 फरवरी 2026 को पीड़ित अपने साथी दीपक के साथ आरोपी के घर पिलखुवा पहुंचा, जहां आरोपी और उसकी पत्नी सीमा ने अभद्र व्यवहार किया और भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दंपती ने किस प्रकार की ठगी की?
दंपती ने मैनेजमेंट कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 12 लाख रुपये की ठगी की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।