दंपति पर सरियों से जान से मारने की नियत से किया हमला
Hapur News - हापुड़ के ग्राम गोंदी में दो लोगों ने एक दंपती पर लोहे की सरियों से जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी कि उन्हें गांव से भगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी में दो लोगों ने दंपती पर लोहे के सरियों से जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी दी गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी निवासी खुशनुमा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि सात अप्रैल की सुबह को पीड़िता जुम्मा मस्जिद के पास स्थित अपने घर पर थी तभी गांव के ही समीर व माहिर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने के लिए उतारू हो गए।
उसके पति रिफाकत घर ने घर से बाहर आकर गाली गलौज का विरोध किया। आरोप है कि इतना कहते ही समीर और माहिर ने लोहे की सरिया लेकर उसके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला किया कर घायल कर दिया। पीड़िता के साथ भी समीर और माहिर ने भी जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण वह भी घायल हो गई। मारपीट में उनके हाथ, पैर कंधे पर चोट आ गई।। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजन पर तीसरी बार हमला किया है और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने धमकी दी कि उन्हें गांव से भगा देंगे। पीड़िता ने पुलिस से जान मा की रक्षा कराने की गुहार की है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


