Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCouple Attacked by Four Youths in Babugarh Village Police File Case
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दंपति को पीटा

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दंपति को पीटा

संक्षेप:

Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने एक दंपति के घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और दंपति पर लोहे की रॉड से हमला किया। दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए और शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Dec 17, 2025 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति के घर में गांव के ही चार युवक जबरन घुस गए। चारों आरोपियों ने घर में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 15 दिसंबर की शाम को वह और उनकी पत्नी अपने घर मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाम करीब सात बजे गांव के रहने वाले विनोद उर्फ मंगते, सुनील, राहुल और मामचंद हाथों में लोहे की रॉड लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। जब पीड़ित ने घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित दंपति का शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित दंपति किसी प्रकार लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपति को मेडिकल के लिए भेज दिया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।