Hapur News: रंगदारी के रुपये नहीं देने पर दंपति को पीटा
Hapur News: क्षेत्र के गांव में एक दंपति ने दूसरे समुदाय के युवक पर रंगदारी न देने पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। युवक ने रंगदारी मांगी और न देने पर गाली गलौज और मारपीट की। अब दंपति गांव छोड़ने पर मजबूर हैं।

Hapur News: क्षेत्र के गांव निवासी दंपति के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा रंगदारी न देने पर अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके ही गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक आए दिन उनसे रंगदारी के रुपये मांगता है, जब वह नहीं देते है तो आरोपी उनके साथ गाली गलौज करता है। पीड़िता ने बताया कि अब उन्होंने पुलिस को शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की।
पीड़िता ने बताया कि वह गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


