Hapur News: ई-रिक्शा पर लिखी आपत्तिजनक बातों का जागरूक अभिभावक ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: सोमवार की सुबह हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर लिखे आपत्तिजनक शब्दों को लेकर जागरूक अभिभावक का विवाद हुआ। ई-रिक्शा में नाबालिग छात्राएं सवार थीं, जिस पर पुलिस ने चालान भी किया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना।

Hapur News: ई-रिक्शा पर लिखी आपत्तिजनक बातों का जागरूक अभिभावक ने किया विरोध

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह को एक ई-रिक्शा पर लिखे आपत्तिजनक बातों को लेकर एक जागरूक अभिभावक का विवाद हो गया। इसको लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई थी और आसपास के लोग एकत्र हो गए थे। बताया गया कि ई-रिक्शा में कुछ नाबालिंग छात्राएं बैठी थी। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए ई-रिक्शा चालक का सात हजार रुपये का चालान काट दिया और भविष्य में एेसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक व्यक्ति ने देखा कि एक ई-रिक्शा के पीछे आपत्तिजनक बातें लिखी है और उसमें एक स्कूल की नाबालिग छात्राएं सवार थी।

उन्होंने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए इसको विरोध किया। इसको लेकर चालक के साथ कहासुनी भी हो गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस मामले का यातायात पुलिस और हापुड़ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालक का सात हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालक को भविष्य में एेसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur News: ई-रिक्शा पर लिखी आपत्तिजनक बातों का जागरूक अभिभावक ने किया विरोध