कंटेनर के अचानक ब्रेक लगते ही टकराई पिकअप, दो लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अल्लीपुर फ्लाईओवर पर एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही पिकअप टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कंटेनर के अचानक ब्रेक लगते ही टकराई पिकअप, दो लोग घायल

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित अल्लीपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक कंटेनर चालक ने सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे एक पिकअप का चालक संभल से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जब वाहन थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित अल्लीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

इससे पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।हादसे में जनपद संभल के हजोड़ा कंबोज निवासी आबिद और जोया निवासी हाजी आबिद घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल के परिजन को सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फरार कंटेनर चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।