ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़कांग्रेस सेवा दल के ऑस्कर विजेता स्नेह का किया सम्मान

कांग्रेस सेवा दल के ऑस्कर विजेता स्नेह का किया सम्मान

कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गावं काठीखेड़ा पहुंचकर ऑस्कर विजेता स्नेह का फूल बुग्गा देकर सम्मानित...

कांग्रेस सेवा दल के ऑस्कर विजेता स्नेह का किया सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गावं काठीखेड़ा पहुंचकर ऑस्कर विजेता स्नेह का फूल बुग्गा देकर सम्मानित किया। साथ ही देश का नाम रोशन करने पर खुशी का इजहार किया।

रविवार को कांग्रेस सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव काठीखेड़ा पहुंचे और ऑस्कर विजेता स्नेह का फूलबुग्गा देकर सम्मान किया। निखिल वत्स ने कहा कि स्नेह ने विश्व पटल पर ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। जो कि भारत के लिए बेहद खुशी की बात है। शहर उपाध्यक्ष दीपक मोघे ने कहा कि आज भारत के गांवों की बेटियां देश और विदेशों में गांव का नाम रोशन कर रही हैं। जिसका उदाहरण काठीखेड़ा की स्नेह हैं। शहर उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि स्नेह एक रॉल मॉडल साबित हुई हैं। उन महिलाओं के लिए आज भी रुढीवादी सामाजिक विसंगितयों से जकड़ी हुई हैं।

इस अवसर पर विवेक शर्मा, कुनाल गौतम, सिद्धार्थ स्वामी, रतन अर्जुन, गौरव गर्ग, अर्जुन शर्मा, आशुतोष शर्मा, नितिन स्वामी, पप्पू शर्मा, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें