Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCongress Protests Against Atrocities on Hindus in Bangladesh Demands Government Intervention
 कांग्रेसियों ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

संक्षेप:

Hapur News - दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी फोटो संख्या-17 हापुड़, संवाददाता। बांग्लादेश में दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर कांग्

Dec 25, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय के बाहर बांग्लादेश व बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने बांग्लादेश के झंडे पर जूते मारकर भारत सरकार से हस्तक्षेप कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा हैं, वह बेहद ही निंदनीय और शर्मनाक हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी जताई हैं और मोदी सरकार से मामले में दखल देने की मांग की हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इस मामले में दखल देने व कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं कि बांग्लादेश में हिटलरशाही चरम सीमा पर हैं। वहीं कांग्रेसियों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, मदन सिंह चौहान, रामप्रसाद जाटव, आईसी शर्मा, इकबाल प्रधान, सतेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, कुसुम लता, अमरनाथ प्रधान, फुरकान कुरैशी, नफीज खान, लाल बहादुर, जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, कुंवर मजहर खान, धर्मेंद्र कश्यप, ओमवीर नागर, निसार पठान, गौरव गर्ग, अनुज कुमार, भरत लाल शर्मा, मनोज शर्मा, कय्यूम सलमानी, प्रेम सागर, मनोज कुमार, यशपाल ढिलोर, रईस अन्नू, कमल किशोर भुर्जी, गोपाल भारती, तपसीर आदि शामिल रहे।