ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ हुए रवाना

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ हुए रवाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा मेरठ में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एक काफिला...

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ हुए रवाना
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Mon, 08 Mar 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा रठ में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एक काफिला गाड़ियों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुआ।

कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों के लिए काम किया। आज किसानों की आवाज उठानें वाली पार्टी मात्र कांग्रेस ही है। जनता की आवाज बनकर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठानें का काम कर रही है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी को दूर करने और लोगों को रोजगार देने का काम किया है।लेकिन वर्तमान सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता हापुड़ से 32 गाड़ियों और बसों में सवार होकर मेरठ के लिए हुआ रवाना हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें