किसानों से ऋण के नाम पर ब्याज में भेदभाव की डीएम से शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - - भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के प्रतिनिधि मंडल ने सहकारी बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में एक समान ब्याज दर लाहकारी बैंक द्वारा किसानों से ऋण के नाम पर

किसानों से ऋण के नाम पर ब्याज में भेदभाव की डीएम से शिकायत

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिला मुख्यालय में डीएम कविता मीना से मिला। उन्होंने जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों से ऋण के नाम पर सात फीसदी ब्याज दर वसूलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तर्ज पर तीन फीसदी ब्याज दर की मांग की। नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों से किसान हर साल फसलों की बुआई के लिए ऋण लेते है, इसकी एवज में तीन फीसदी ब्याज दर वसूला जाता था। लेकिन अब हापुड़ में सात फीसदी ब्याज दर वसूला जा रही है, हालांकि चार फीसदी ब्याज वापस आने का वादा किया जाता है।

लेकिन किसानों का चार फीसदी ब्याज वापस नहीं आ रहा है।उन्होंने कहा कि इसके उलट मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आज भी किसानों से तीन फीसदी ही ब्याज लिया जा रहा है, जबकि वह दोनों जनपद भी उत्तर प्रदेश में ही है। ऐसे में किसानों से अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग ब्याज दर वसूलना किसानों के साथ भेदभाव है। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा सहकारी समिति के चेयरमैन संजय त्यागी ने कहा कि गांव चमरी में लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, लोग सड़क पर रोजाना अपने वाहन ओर टैम्पों खड़ा कर देते है, इसी रास्ते पर सरकारी समिति है, उसपर आने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।