Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCompassionate Act by Hapur Police Buying Clay Lamps for Underprivileged on Festival
धनतेरस पर हापुड़ पुलिस ने गरीब के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

धनतेरस पर हापुड़ पुलिस ने गरीब के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

संक्षेप:

Hapur News - धनतेरस पर हापुड़ पुलिस ने गरीब के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Sat, 18 Oct 2025 07:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

रोशनी के पर्व पर हापुड़ पुलिस का एक नेक चेहरा सामने आया है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत देहात थाना पुलिस ने सड़क किनारे मिट्टी के दीपक बेच रहे दादी-पोते को परेशान देखा तो उनसे बातचीत शुरू कर दी। जब महिला ने बताया कि उसका सुबह से एक भी दीपक नहीं बिक्री हुआ तो देहात थाना प्रभारी ने मौके पर जितने भी दीपक मिले, उन सब को खरीद लिया। पुलिस की नेक दरियादिल को जिसने भी देखा, वह प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। एकसाथ सारे मिट्टी के दीपक बिक्री होने के बाद दादी ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर धनतेरस के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए थे। इसलिए शनिवार को देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ पैदल ही अपने थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मिशन शक्ति की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। इस दौरान एक महिला अपने पोते के साथ सड़क पर मिट्टी के दीपक बिक्री कर रही थी। जब थाना प्रभारी ने मासूम पोते को महिला के साथ देखा तो उनके पास जाकर बैठ गए। थाना प्रभारी ने महिला से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस वजह से आर्थिक तंगी से परिवार जूझ रहा है। धनतेरस का पर्व होने के कारण काफी संख्या में मिट्टी के दीपक बिक्री करने के लिए वह सड़क पर बैठी है। सुबह से दोपहर तक कुछ भी बिक्री नहीं हो सकी। इस बात को सुनने के बाद देहात थाना प्रभारी का मन पसीज गया और उन्होंने तत्काल मिट्टी के सारे दीपक खरीद लिए। इन दीपकों को खरीदने के बाद पुलिस की ओर से महिला और उनके पोते को उपहार भी दिए गए। जिस किसी ने भी पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखा तो वह बिना प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सके। मिट्टी के दीपक एकसाथ बिक्री होने के बाद महिला ने थाना प्रभारी और पूरी टीम का धन्यवाद भी दिया। देहात थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को रही है। गरीबों के बीच दीपावली का पर्व मनाने के लिए यह नेक पहले करने का काम किया गया है। ------