Hapur News: 35 आए फरियादी, छह शिकायतों में निपटा समाधान दिवस

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, जिसमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Hapur News: 35 आए फरियादी, छह शिकायतों में निपटा समाधान दिवस

Hapur News: मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, जिसमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ ने लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

शिकायतों का निस्तारण

नगर पंचायत बाबूगढ़ के वार्ड नंबर-01 के मोहल्ला ईमलीवाला निवासी अमित कुमार ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके मकान के बाहर करीब दस फीट चौड़ा रास्ता है, लेकिन उनके मकान के सामने रहने वाले ललित पुत्र नैन सिंह द्वारा रास्ते में अतिक्रमण कर चार फीट की रैंप व चार फीट की लॉबी बनाई है। उसने आधे रास्ते पर अतिक्रमण कर सरकारी रास्ते को बंद कर दिया है, इससे आवागमन में बाधा हो रही है। उन्होंने अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई।

अन्य शिकायतें

हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी नसीम ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेविंग अकाउंट है, लेकिन सेविंग अकाउंट से हर महीने 501 रूपए काटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बैंक में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सीडीओ से समस्या का समाधान कराने की मांग की। उधर गांव उबारपुर निवासी रामकिशन ने शस्त्र लाइसेंस नवीनिकरण की रिपोर्ट अनुकुल करने की एवज में अवैध रूपए की मांग की गई, मांग पूरी न होने पर गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत की। इसके अलावा सड़क, नाला, नाली, प्राथमिकि दर्ज कराने समेत 35 शिकायत आई, इसमें छह का निस्तारण हो सका। सीडीओ ने आगामी समाधान दिवस तक सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के संबंधित को निर्देश दिए।

उपस्थित अधिकारी

इस मौके पर एसडीएम सदर प्रेमपाल, तहसीलदार सदर स्वाति गुप्ता आदि शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया गया?−
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: 35 आए फरियादी, छह शिकायतों में निपटा समाधान दिवस