ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़त्योहारों पर शहर में सफाई व्यवस्था हुई चौपट, सफाई कर्मचारी ने नहीं उठाया कूड़ा

त्योहारों पर शहर में सफाई व्यवस्था हुई चौपट, सफाई कर्मचारी ने नहीं उठाया कूड़ा

नगरपालिका ने शहरवासियों को त्यौहारी सीजन में बेहतर सफाई व्यवस्था देने का वादा किया...

त्योहारों पर शहर में सफाई व्यवस्था हुई चौपट, सफाई कर्मचारी ने नहीं उठाया कूड़ा
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sat, 10 Nov 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

नगरपालिका ने शहरवासियों को त्यौहारी सीजन में बेहतर सफाई व्यवस्था देने का वादा किया था। लेकिन भैया दूज पर शहर की मुख्य सड़कों पर पड़ी गंदगी पालिका के वादों की पोल खोल रही है। जिससे शहरवासियों को सड़क से निकलने में गंदगी व दुर्गन्ध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पालिका के अधिकारी शहर में हो रही गंदगी से अनजान बने बैठे है। केंद्र व प्रदेश सरकार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पालिका के अधिकारी गंभीर नहीं है। जबकि पालिका द्वारा लोगों को समय समय पर सफाई के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। लेकिन लोगों को जागरुक करने के चक्कर में पालिका के अधिकारी अपनी तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे शहरवासियों को आएदिन गंदगी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। शहर की कई मुख्य सड़को पर पालिका ने डलावघर बना दिए है। जहां आवारा पशुओं की भरमार हो रही है। जबकि दो दिन कूड़ा नहीं उठने से गंदगी सड़कों तक फैल जाती है। साथ ही कूड़ा सड़ने से गंदी दुर्गन्ध आती रहती है। लेकिन इन सबके बाद भी पालिका इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है। शहर के मुख्य मार्गो व आबादी वाले क्षेत्र से डलाव घरों को स्थानंतरण करने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार पालिका के अधिकारियों के साथ साथ डीएम को भी पत्र सौंपा है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं त्यौहारों के मौके पर शहर में हो रही गंदगी से लोगों को सड़कों पर आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पालिका के अफसरान दीपावली की छुट्टी पर होने के कारण सफाई कर्मचारी भी मौज मस्ती में लगे हुए है। जिससे शहर में दो दिन सफाई नहीं होने से सारी व्यवस्था चौपट हो गई है। इस मामले में जब पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक से बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं मिल पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें