
हापुड़ : सड़क हादसे में क्लीनर की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
Hapur News - पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क्लीनर रमेश यादव की मौत हो गई। उनके साथी करतार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत होने और चालक के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मुन्नीलाल ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया कि 12 नवंबर को उनका बेटा करतार और ग्राम दयालनगर फरीदाबाद निवासी क्लीनर रमेश यादव ट्रक लेकर बरेली से फरीदाबाद जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा फ्लाईओवर पिलर नंबर 120 के ऊपर पहुंचा तो अचानक ट्रक का पिछला साइड का टायर फट दिया।
करतार और रमेश गाड़ी से उतरकर टायर बदलने लगे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने रमेश कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र करतार की दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




