महाराणा जयंती पर दो पक्षों में बवाल, पथराव, कई घायल
धौलाना (हापुड़) के गांव डेहरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान मामूली कहासुनी के बाद बवाल हो गया। पथराव और मारपीट में 8 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

धौलाना (हापुड़)। थाना धौलाना इलाके के गांव डेहरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान मामूली कहासुनी के बाद बवाल हो गया। एक पक्ष के युवकों ने छतों से शोभायात्रा में आए युवकों को पथराव कर दिया। जबकि दूसरी तरफ से युवक घरों की छतों पर चढ़ गए। काफी देर तक चले पथराव और मारपीट में 8 से अधिक घायल हो गए। जिनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गाड़ी और बाइक तोडते हुए घर-ऑफिसों में भी तोड़फोड की। सूचना पर पहुंचे एडीजीपी ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जबकि दो संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。
घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे गांव डेहरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कई गांवों से आए युवा माल्यार्पण कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने एक पान के खोखे से गुटखे आदि खरीदे तो वहीं पर कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। एक पक्ष के लोगों ने घरों की छतों से नीचे शोभायात्रा पर पथराव करना शुरू कर दिया। जबकि इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल युवकों ने भी उत्पातद मचाना शुरू कर दिया। मारपीट और तोड़फोड करनी शुरू कर दी। कई असमाजिक तत्वों ने एक घर में घुसकर बाइक, बेड, वाशिंग मशीन तथा अन्य समान तोड डाला तथा एक युवक की जमकर धुनाई की। दोनों तरफ से आक्रोश बढ़ गया और जमकर उत्पात मचा। रास्तों में खड़ी बाइक और गाड़ियों में तोड फोड करते हुए कई जगह ऑफिस और घरों के शीशे भी तोड दिए गए। इस पथराव में दोनों तरफ के 8 से अधिक युवक घायल हो गए। जिसमें एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी पत्थर लगा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
सूचना पर एसपी ज्ञान्नजय सिंह और सीओ पिलखुवा अनीता सिंह मय कई थाना फोर्स के मौके पर पहुंच गई। करीब सवा चार बजे डीएम कविता मीणा पहुंच गई और उनके बाद एडीजी भानु भास्कर भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से काफी देर पूछताछ करने के बाद घटनास्थल का बारीकि से निरीक्षण किया। तदुपरांत थाने में पहुंचकर घटना के समय के ड्रोन वीडियो से फुटेज ले कर जांच शुरू कर दी है।
जयंती की स्थिति
::महाराणा प्रताप की जयंती सभी समुदाय द्वारा मनाई जा रही थी। उस पर महाराणा प्रताप के ठहरने वाले गांव डेहरा में पान मसाले वाली दुकान पर कुछ समान लेने को लेकर विवाद हुआ जिसमें कुछ युवकों ने पथराव भी कर दिया। 2 लोग घायल हो गए। जयंती शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई और सभी वापस लौट गए है। कोई तनाव नहीं है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सभी सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। जिन्होंने भी गलत तरीके कुछ किया है तो आज रात तक ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाकि डीएम-एसपी मौके पर है।
भानु भास्कर एडीजी मेरठ
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


