Hapur News: 15 दिनों में तीसरी चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस गश्त के बावजूद चोर बेखौफ
Hapur News: गांव मोरपुर में रात के समय चोरों ने एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। परिवार ने सुबह घटना की जानकारी देखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने में जुटी है।

Hapur News: थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने गांव निवासी एक व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। हालांकि पुलिस की जांच में मामला प्रथम दृष्टया से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालकर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार गांव मोरपुर निवासी सुधीर पुत्र कृष्ण के घर सोमवार की देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने घर के अंदर अलमारी के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखो रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर परिवार के सदस्यों ने देखा की घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। चोर 20 हजार रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने के आभूषण ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस जांच में मामला प्रथम दृष्टया से संदिग्ध लग रहा है हालांकि पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों की चिंताएं
थाना हाफिजपुर पुलिस हुई फेल थाना क्षेत्र में एक बाद एक चोरी की वारदात ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। आए दिन हो रही चोरी की वारदात से चोरो के हौसले दिन प्रतिदिन बुंलद होते जा रहे है। पंद्रह दिन में एक ही गांव में तीन चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात पुलिस गश्त न होने के कारण बैखौफ चोर आए दिन किसी न किसी घर को अपना निशाना बना रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मामला प्रारंभिक जांच में संदिग्ध लग रहा है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------------


