Hapur News: मिनी वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, सजा बाजार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: कान्हा के जन्म की खुशियों के लिए मिनी वृंदावन के लोग तैयार हैं। जन्माष्टमी के लिए बाजार सज चुका है, जहां लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। श्रद्धालु ब्रज के लाला के आगमन की तैयारी में लगे हैं। पूजन सामग्री और किराना दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।

Hapur News: मिनी वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, सजा बाजार

Hapur News: कान्हा के जन्म की खुशियां मनाने के लिए मिनी वृंदावन के लोग तैयार हैं तो बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है। जन्माष्टमी का रंग बाजारों पर छाने लगा है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट, बांसुरी से लेकर झूला तक उपलब्ध हैं। लकड़ी, मेटल और चांदी के झूले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शहर के किराना बाजार से लेकर रेलवे रोड पर पूजन सामग्री बेचने वालों के पास ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से करीब एक सप्ताह पूर्व हापुड़ के रेलवे रोड पर बाजार सजकर तैयार हो जाता है। वृंदावन और शुक्रताल के व्यापारी यहां बाजार लगाते है। इसबार भी बाजार सजकर तैयार है। शहर के बाजारों में जन्माष्टमी की धूम नजर आने लगी है। 150 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक के मेटल के झूले बाजार में उपलब्ध हैं। जिन्हें श्रद्धालु खूब पसंद कर रहे है। वहीं ब्रज के घर-घर में कन्हैया के जन्म के लिए पूरी पोशाक ही नई खरीदी जाती है।

जन्माष्टमी के लिए तैयारियां

ऐसे में लडडू गोपाल और राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की पोशाक ज्यादा बिक रही हैं। वृंदावन की पगड़ी लोगों को खूब लुभा रही है। बांसुरी और रेशम का गद्दा, तकिया, मोरपंख, मुकुट, मोतियों की माला ग्राहकों को लुभा रही है। 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक पोशाक ज्यादातर दुकानों पर उपलब्ध है। वहीं ड्रेस से लेकर बांसुरी तक का पूरा सेट 100 रुपये से 400 रुपये के बीच है। श्रद्धालु अपनी अपनी स्थिति के हिसाब से ब्रज के लाला के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे है।

पूजन सामग्री और किराना दुकानों पर भी उमड़ रही भीड़

कान्हा का जन्मोत्सव मानने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जन्माष्टमी के दिन सुबह और शाम को कान्हा जी का विशेष पूजन होता है। ऐसे में भक्त बाजारों में पहुंचकर पूजन सामग्री खरीद रहे है। इसके अलावा कृष्ण जन्मोत्सव पर घर घर में पकवान बनाया जाता है। ऐसे में पकवान बनाने के लिए किराना दुकानों से सामान खरीदा जा रहा है। दिनभर शहर की किराना और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।

FAQs

जन्माष्टमी के अवसर पर बाजार में कौन-कौन सी वस्तुएं मिल रही हैं?
बाजार में लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूला आदि उपलब्ध हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: मिनी वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, सजा बाजार