Celebration of Jain Festival Dashalakshana with Religious Ceremonies and Cultural Programs दशलक्षण पर्व का आंठवा दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCelebration of Jain Festival Dashalakshana with Religious Ceremonies and Cultural Programs

दशलक्षण पर्व का आंठवा दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया

Hapur News - दशलक्षण पर्व का आंठवा दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 4 Sep 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
  दशलक्षण पर्व का आंठवा दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया

जैन धर्म का दशलक्षण पर्व का आंठवा दिन कसेरठ बाजार स्थित श्री1008 आदिनाथ मंदिर में धूमधाम से संपन्न कराया गया। ह दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया गया। मंदिर में सुबह अभिषेक पूजन, शांतिधारा, शांतिनाथ विधान को राहुल जैन शास्त्री ने संपन्न कराया। धर्म के लक्षण उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए जैन विद्धान रोहित जैन शास्त्री ने कहा कि उत्तम त्याग का अर्थ है भौतिक वस्तुओं और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना। यह गुण सिखाता है कि हमें अपने स्वार्थ और सांसारिक मोह को छोड़कर आत्मिक उत्थान की ओर ध्यान देना चाहिए। त्याग से व्यक्ति को आत्मबल और मानसिक शांति मिलती है।

शाम के समय संगीत की मधुर ध्वनि के साथ महाआरती की गई। जिसके बाद धार्मिक नृत्य का प्रोग्राम किया गया। जिसमें ऋचा जैन, मेघा जैन, सृष्टि जैन, अंबिका जैन, रूबी जैन, रितिका जैन, तृप्ति जैन, ममता जैन ने भाग लिया। जिसकी सभी ने प्रशंसा की एवं समाज द्वारा सभी को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर जैन समाज संरक्षक प्रमोद कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सुरेश चन्द जैन, आकाश जैन, तुषार जैन, मोंटू जैन, अमित जैन, संदीप जैन, भुवन जैन, राजीव जैन, अर्चित जैन, सुधीर जैन, रेणुका जैन, भावना जैन, बीनू जैन, आरके जैन, निशा जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, वंदना जैन, वसुधा जैन आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।