कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया
Hapur News - शहर कांग्रेस कमेटी पिलखुवा ने ईद-उल-अज़हा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। अध्यक्ष रजनीश त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं। वक्ताओं ने त्याग और भाईचारे का संदेश दिया, और कांग्रेस ने सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

शहर कांग्रेस कमेटी पिलखुवा द्वारा ईद-उल-अज़हा का पर्व शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण, मानवता और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा सामाजिक सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
कार्यक्रम में मदन सिंह चौहान, सुधीर शर्मा, जयपाल सिंह, एडवोकेट मोहम्मद फुरकान, मुकेश शर्मा, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद आमिर मलिक, बृज भूषण सिंह, अतुल शर्मा, योगेश कुमार शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


