ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़धूमधाम के साथ मनाया तीजोत्सव

धूमधाम के साथ मनाया तीजोत्सव

जोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गय। जिसमें महिलाआें ने हरे रंग के एवं आकर्षक परिधान धारण किए। इसके अलावा मेहंदी एवं हरें रंग के परिधानों की प्रतियोगिता में भाग लिया।एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हुए...

धूमधाम के साथ मनाया तीजोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Fri, 24 Jul 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को तीजोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गय। जिसमें महिलाआें ने हरे रंग के एवं आकर्षक परिधान धारण किए। इसके अलावा मेहंदी एवं हरें रंग के परिधानों की प्रतियोगिता में भाग लिया।एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हुए तीजोत्सव के गीतों पर जमकर थिरकी। सावन की मल्हान के साथ झूले के झोटों पर मंद मंद मुस्कान के साथ महिलाए प्रसन्नचित के साथ तीज के उत्सव में प्रफुल्लित थी। मेहंदी प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ साथ तीज क्वीन चुना गया।

नगर के अशोक कॉलोनी निवासी राजेश जैन के आवास पर तीज महोत्सव का प्रोग्राम का आयोजन किया गया मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेखा जैन की मेहंदी को पुरस्कृत किया गया तथा वेदांशी जैन को तीज क्वीन चुना गया। इस कार्यक्रम में रेखा जैन रीता गुप्ता मीनू जैन कविता अग्रवाल भावना जैन श्वेता गुप्ता आस्था गुप्ता रिद्धि जैन वांची अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें