Hapur News: स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Hapur News: जनपद के स्कूल कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों को गिफ्ट दिए। एटीएमएस ग्रुप में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल और डायरेक्टर जनरल डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया। स्कूलों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Hapur News: जनपद के स्कूल कॉलेजों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, विद्यार्थियों को शिक्षकों को गिफ्ट भी दिए।
कार्यक्रम की शुरूआत
एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ.मनोज कुमार सिंह एवं विभिन्न विभागों के प्राचार्यों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य का संदेश
वहीं, सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां ही अपने बच्चों को संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिकता सिखाती है। समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
रंगारंग कार्यक्रम
उधर, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के पदाधिकारी दीपक बाबू, डॉ.विपिन गुप्ता, डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि ने कहा कि शिक्षक की गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलते हैं। जीवन में सफल होने पर माता पिता और आपके शिक्षक सबसे अधिक खुश होते हैं।
विद्यार्थियों की शपथ
वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व और विद्यालय के गौरव को बनाए रखने की शपथ ली।
महत्व की व्याख्या
उधर, रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज तगासराय हापुड़ में छात्राओं को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। प्रबंधक हरीराज सिंह त्यागी ने कहा कि यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् को समर्पित है। प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। रचना, शिवानी श्रीवास्तव, वैशाली आर्या, प्रीति, अलका शर्मा, पूनम रानी, रेखा रानी का सहयोग रहा।
गुरू के आदर्श
वहीं, संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल कोठी गेट में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर प्रबंधक ज्ञानचंद शर्मा ने पुष्प अर्पित किए। उप प्रधानाचार्या वर्षा ने बच्चों को गुरू के आदर्शों, माता पिता की आज्ञा का पालन करने की सीख दी। वंश्िाका, ज्योति, दीपाली, मेघा, निधि गुप्ता का सहयोग रहा।

