मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हापुड़बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर भाषण, कविता और गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने उनके आदर्शों और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्र छात्राओं को उनके योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्जवलित करके की गई। विद्यार्थियों द्वारा रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन पर भाषण, कविता पाठ, गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने उनके आदर्शों एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


