धूमधाम से मनाया मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
Hapur News - कार्यकर्ताओं ने वृद्धनों के साथ मनाया जन्मदिन 15 हापुड़ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महा

शहर कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन दोयमी रोड स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया मनाया। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन उन लोगों ने वृद्ध आश्रम में मनाया है। कार्यक्रम को वृद्ध आश्रम में करने का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा, वृद्ध जनों के जीवन के अकेलेपन को महसूस करना तथा समाज के उस वर्ग के साथ आत्मीयता का रिश्ता बनाकर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाना जिन्हें उनके अपनों ने उम्र की इस दहलीज पर अकेला छोड़ दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं । कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के दबे कुचले वर्ग, वंचित वर्ग के साथ रही है। आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयो ने वृद्ध आश्रम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाकर वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और कहा कि भविष्य में कभी कोई दिक्कत हो कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी वीसी शर्मा, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार जौहरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नरेश भाटी, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव सुखपाल गौतम, वाई. के. शर्मा, देवेंद्र कुमार जयंत, जस्सा सिंह वैध, यशपाल सिंह ढिलोर, वैभवी शर्मा, शादाब सैफी, मनोज कौशिक, विनोद कुमार कर्दम, आकाश त्यागी, अफजाल आढ़ती, शहर अध्यक्ष संदीप वर्मा, अनमोल शर्मा, खुशनुद अली, सभासद रिजवान, पूर्व सभासद एजाज अहमद, दीपक कुमार, महासचिव राजेंद्र कुमार आदि रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




