Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCelebrating Bhai Dooj A Festival of Sibling Love and Bonding
 बहन ने भाई के माथे पर तिलक कर मनाया भाई दूज का पर्व

बहन ने भाई के माथे पर तिलक कर मनाया भाई दूज का पर्व

संक्षेप: Hapur News - बहन ने भाई के माथे पर तिलक कर मनाया भाई दूज का पर्व

Thu, 23 Oct 2025 05:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का पर्व गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट कर मंगलकामना की। जिलेभर में गुरूवार की सुबह से ही भाई दूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं थी। सुबह से ही मिठाई की दुकानों के अलावा गोला सहित पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया।

बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। बहनों ने गरी का गोला और मिठाई भी भेंट की। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया। इस दौरान दिनभर लोगों की आवाजाही जारी रही। --------------------------- सोशल मीडिया पर दी बधाईयां: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक कर फोटो कराया। जिन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर डालकर एक दूसरे को बधाई दी। जो भाई या बहन भाईयों से काफी दूर थे, उन्होंने वीडियो कॉल कर एक दूसरे को भाईदूज की बधाई दी।