
जिला पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को वितरित किए तिरंगा
Hapur News - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हापुड़ जिले में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिला पूर्ति विभाग ने पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को तिरंगा वितरित किया। इस बार देश आजादी का...
जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला पूर्ति विभाग द्वारा जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों को दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड मोटर कंपनी पर तिरंगा वितरित किए गए। उन्हें हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी डा.सीमा बालियान ने कहा कि इस बार देश आजादी का 79वां अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में जनपद को पांच लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों को तिरंगा वितरित किया गया हैं।

उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर अध्यक्ष वेदपाल चौधरी, सचिव शिव कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, गिरिश चंद, पारितोष अग्रवाल, विकास गर्ग, आशुतोष गर्ग, नितिन माधरे आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


