Hapur News: सीडीओ ने सुनी 40 शिकायत, पांच निस्तारित

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: - नगर पालिका स्थित सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान डीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमक

Hapur News: सीडीओ ने सुनी 40 शिकायत, पांच निस्तारित

Hapur News: सीडीओ श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में अक्तूबर माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन मौके पर कुल पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। ऐसे में 35 फरियादियों को बिना समस्या समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।सीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमकिता पर निस्तारण होना चाहिए। अगर किसी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं होता है तो उस लंबित शिकायत का निस्तारण आगामी समाधान दिवस से पहले किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी विभाग द्वारा समस्या के समाधान में दिक्कत आती है तो वह उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण करें।वहीं, सीडीओ के समक्ष विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बढ़े बिलों, नाला-नाली निर्माण, चकरोड़ व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों, प्राथमिकि दर्ज कराने, मोहल्ले में लाइट लगवाने, साफ-सफाई आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। कुल 40 शिकायत आई, इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: सीडीओ ने सुनी 40 शिकायत, पांच निस्तारित