Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCDO Himanshu Gautam Inspects Schools and Temporary Cow Shelter in Hapur District
सीडीओ के निरीक्षण में स्कूल में मिली गंदगी, जाहिर की नारजगी

सीडीओ के निरीक्षण में स्कूल में मिली गंदगी, जाहिर की नारजगी

संक्षेप:

Hapur News - सीडीओ के निरीक्षण में स्कूल में मिली गंदगी, जाहिर की नारजगी

Feb 02, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

सीडीओ हिमांशु गौतम ने सोमवार को हापुड़ विकास खंड के प्राथमिक एनं उच्च प्राथमिक विद्यालय और मलकपुर में अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। विद्यालय में रसोई के बराबर में कूड़ा मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की, साथ की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। सीडीओ हिमांशु गौतम ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय शाहबुददीनपुर, मलकपुर एवं असौडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शाहबुददीनपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक अवकाश पर पाए गए। रसोइया द्वारा मिड डे मील के अंतर्गत भोजन तैयार किया जा रहा था। विद्यालय में रसाई के बराबर में कूडा पाया गया, जिसपर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि तत्काल सफाई सुनिश्चित कराए। इसके उपरांत मलकपुर में भी एक अध्यापक अवकाश पर थे, जबकि अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में साफ सफाई उचित पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र.छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से किताबें भी पढ़वाई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में साफ सफाई एवं मिड डे मील की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थाई गोशाला मलकपुर का निरीक्षण किया गया। अस्थाई गोशाला मलकपुर के निरीक्षण में केयर टेकर द्वारा गोवंशों को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। गोवंशों को प्रत्येक दिन हरा चारा दिए जाने एवं गोवंश की जीयो टेग फोटों भेजने के निर्देश दिए गए। अस्थाई गोशाला में कुछ नये गोवंशों का टैग नहीं किया गया है । सीडीओ ने निर्देश दिए गए कि पशु संरक्षित करते समय ही टैगिंग की जाए।