सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल हिंदी का पेपर रहा आसान, खिले चेहरे
Hapur News - सीबीएसई हाईस्कूल हिंदी का पेपर रहा आसान, खिले चेहरे

जनपद हापुड़ में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। जिले में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना अनेक परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। सोमवार को 12 केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। हिंदी का पेपर आसान रहा। परीक्षार्थी आसान पेपर को देखकर खिल उठे। उन्होंने ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी प्रश्नों को हल किया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोर्डिनेटर एनपी सिंह ने बताया कि जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में चल रही हैं।
परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराई जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



