धौलाना और मारपीट और पथराव के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हो

धौलाना और मारपीट और पथराव के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हो गया था। इससे दो समुदाय के लोगों में भय व्याप्त हो गया था। एडीजी, डीआईजी समेत पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। इस पथराव और मारपीट में आठ से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में धौलाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

धौलाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह एक रैली ग्राम सिरोधन से ग्राम देहरा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प वर्षा का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया था। इस कार्यक्रम में उनकी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी लगी थी। रैली के समापन स्थान ग्राम देहरा में स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर काफी लोग माल्यार्पण सकुशल सम्पन्न कर वापस अपने गंतव्य को जा रहे थे। तभी प्रतिमा से करीब 40 मीटर की दूरी पर ग्राम देहरा निवासी जाहिद की परचून की दुकान है। दुकान पर रैली में आए लोगों के द्वारा सामान लेने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ अराजक तत्वों व व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे को गाली गलौज देते हुए मारपीट शुरु कर दी और दोनों तरफ के व्यक्तियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करते हुए एक दूसरे के ऊपर पथराव कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और मारपीट की गई।जिसमें कुछ व्यक्तियों के चोटें आई और दोनों तरफ के व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे दो समुदाय के लोगों के बीच भय और तनाव व्याप्त हो गया तथा साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ गया और घटना से आने जाने वाले व्यक्तियों में डर का माहोल व्याप्त हो गया तथा वहां पर अफरा तफरी और भगदड़ मच गई थी । दोनों समुदाय के व्यक्तियों द्वारा संगीन अपराध किया गया। मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि गांव देहरा निवासी नेक मौहम्मद,नौशेर, जाहिद , महताब , दानिश , सरफराज व अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट व पथराव आदि की घटना को अंजाम दिया है। कुछ लोगों ने बताया गया कि गांव सपनावत निवासी गौरव, ग्राम छज्जूपुर निवासी अंकित राणा के द्वारा छत पर चढ़कर अन्य समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई। जिसकी फुटेज आदि के आधार पर जांच की जा रही है। इनके साथ कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा भी मारपीट आदि करने की जानकारी प्राप्त हुई है।उपनिरीक्षक ने मुकदमें में बताया कि अभियुक्तों द्वारा दो पक्षों में हुए पथराव और कहासुनी के बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच में भय और तनाव व्याप्त हो जाने और घटना से आने जाने वाले व्यक्तियों में डर का माहोल व्याप्त हो जाने तथा अफरा तफरी और भगदड़ मच गया था। धौलाना थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।