ईंटों पर कार को खड़ी कर चोरी किया पहिया
Hapur News - कार स्वामी बैंककर्मी को जानकारी मिलने पर उड़े होशहोश पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू हापुड़ संवाददाता। शहर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य

शहर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य अब वाहन चोरी करने के साथ साथ वाहनों के पुर्जे भी चोरी करने लगे हैं। एेसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में चोरों ने एक कार का पहिया चोरी कर लिया। सुबह बैंक जाने पहुंचे बैंककर्मी ने कार को ईंटों के सहारे खड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर निवासी अंकित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मोहल्ला अर्जुन नगर गली नंबर-छह में रहता है।
वर्तमान में वह पंजाब नेशनल बैंक की पिलखुवा शाखा में कार्यरत हैं। आठ अप्रैल की रात करीब दस बजे उन्होंने अपनी कार को घर के पास खड़ा किया था। आरोप है कि देर रात के दौरान अज्ञात आरोपी कार का पहिया चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकले तो कार का एक हिस्सा नीचे झुका हुआ था और पहिया गायब मिला। आसपास में काफी जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


