Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: गांव सिखेड़ा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को मेरठ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक आरिफ और उसके साथी सुभाष व हिमांशु शर्मा समय रहते बाहर कूद गए और सुरक्षित बच गए। आग से कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला

Hapur News: क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं। कार में सवार चालक समेत तीन युवकों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, संभल जनपद के असनौली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा निवासी आरिफ, सुभाष और हिमांशु शर्मा कार से मेरठ जा रहे थे। गांव सिखेड़ा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर तीनों युवक घबरा गए और तुरंत कार से बाहर कूद गए।

इससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला