अनियंत्रित होकर कार कैंटर से भिड़ी, नौ लोग घायल

Mar 11, 2026 01:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ में एक कार का टायर पंक्चर होने से वह अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

अनियंत्रित होकर कार कैंटर से भिड़ी, नौ लोग घायल

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित ततारपुर बाईपास के पास मंगलवार देर रात एक कार का टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के निवासी मजदूर एक कार में सवार होकर काम के सिलसिले में हरियाणा जा रहे थे।

जैसे ही वह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित ततारपुर बाईपास के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया, जिससे चालक कार का संतुलन नहीं बना पाया और कार आगे जा रहे कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी।दुर्घटना में अमरोहा के हसनपुर का विकास (24 वर्षीय), मनवती (60 वर्षीय), पार्वती (23 वर्षीय), मीना (32 वर्षीय), सतीश (50 वर्षीय), हिमांशी (आठ वर्षीय), ललिता (तीन वर्षीय), प्रज्ञा (एक वर्षीय) और होजराज सिंह (20 वर्षीय) घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच एंबुलेंस टीम के कर्मी प्रवीण कुमार और चंद्रशेखर सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंसकर्मी ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार और कैंटर को कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।