दीपांशु शर्मा की सेहत में हुआ सुधार, आज मिल सकती है छूट्टी
गांव बक्सर निवासी दीपांशु शर्मा को पांच जून को जानलेवा हमले में घायल किया गया था। अब उसकी हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। दीपांशु को हर तीसरे दिन चेकअप के लिए जाना होगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पांच जून की रात को जानलेवा हमले में घायल हुए गांव बक्सर निवासी दीपांशु शर्मा की हालत अब ठीक है, उम्मीद है कि आज दोपहर के बाद उसको अस्पताल से छूट्टी मिल सकती है। हालांकि उसको हर तीसरे दिन अस्पताल में चेकप के लिए जाना होगा। जबकि उसका तीसरा आपरेशन भी स्थिति देखकर किया जाएगा। बता दें कि गांव निवासी दीपांशु शर्मा को उसके ही गांव निवासी फैजान और अरमान ने रंजिश के चलते हमला कर घायल कर दिया था। दीपांशु पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती है। हालांकि अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। इसको देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आज दीपांशु की अस्पताल से छूट्टी हो सकती है।
हालांकि परिवार के अनुसार दीपांशु को हर तीसरे दिन अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाना होगा। वहीं पुलिस अब शेष अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अभी आरोपी पकड़ में नहीं आ सकें है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


