यात्रियों को बीच राह में छोड़ बस चालक हुआ फरार
Hapur News - यात्रियों को बीच राह में छोड़ बस चालक हुआ फरार

होली पर घर जाने के लिए बस में सवार होकर दिल्ली से बाराबंकी के लिए जा रहे दर्जनों यात्रियों को बस चालक रास्ते में उतार कर बस लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को उनके घरों की ओर जाने वाली बस में सवार कर आगे के लिए रवाना किया गया। सोमवार की सुबह को सिंभावली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की कुछ यात्रियों को बस चालक बस से उतार कर बस लेकर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो यात्रियों ने बताया कि वह बाराबंकी समेत आस पास के शहरों में जाने के लिए दिल्ली से एक प्राइवेट बस में सवार हुए थे।
बस चालक ने उनको बाराबंकी तक जाने के लिए कहा तो और पूरा किराया भी ले लिया। लेंकिन सिंभावली पहुंचने पर उसने बस को साइड में कर बस खराब होने की बात कहीं जैसे ही सवारी बस से उतरी तो वह बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस के नंबर की जानकारी की लेकिन किसी के पास भी बस का नंबर नहीं था। पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके जनपदों के लिए जाने वाली बसों तें सवार कर आगे के लिए रवाना किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


