हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर में महिला की गला रेतकर हत्या
Hapur News - बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला रीता शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पति विवाह कार्यक्रम में गया था, जब वह घर लौटा तो पत्नी मृत पाई गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हत्या के पीछे चोरी के विरोध की आशंका जताई जा रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। वारदात के वक्त महिला का पति सोमवार वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। गांव निवासी राहुल शर्मा बाहर रहते हैं। दो-चार दिन बाद वह घर आते हैं। परिवार में पत्नी रीता शर्मा (32 वर्ष) रहती है। बताया गया सोमवार रात राहुल शर्मा एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचे, तो कमरे में पत्नी मृत पड़ी हुई थी और उनका गला कटा हुआ था।
पत्नी को मृत देखकर सनसनी फैल गई। हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ स्तुति सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उच्च अधिकारियों के आदेश पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य एकत्र किए गए। कहीं चोरी के विरोध में तो नहीं हुई हत्या महिला की गला रेतकर हत्या होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला की हत्या किसने ओर क्यों की है यह सवाल लोगों के जहन में रुक-रुक कर उठ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि चोरी के विरोध करने पर महिला की हत्या हो गई है। क्या बोले अधिकारी महिला की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या क्यों और किसने की है इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। स्तुति सिंह, सीओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




