Hapur News: दहेज में दो लाख रुपये और कार न मिलने पर विवाहिता का किया उत्पीड़न
Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने और दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामला गंभीर है और जांच चल रही है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार व दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा न होने पर प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो नंदोईयों पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपों की शुरुआत
एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 नवंबर 2024 को जिला मेरठ के थाना लोहिया नगर के फतलेपुर पहलवान कालोनी निवासी इरशाद से साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से पति सहित ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। निकाह वाले दिन ही पति शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आया। जब उसने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट कर दी। किसी प्रकार उसके पिता ने आरोपियों को 50-50 हजार रुपये दो बार में दिए। इसके बाद भी ससुरालियों की डिमांड कम नहीं हुई। आरोप है कि पीड़िता के नंदोईयों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
दहेज की मांग और मारपीट
24 जुलाई 2025 को आरोपियों ने फिर से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। 25 जुलाई को उसका पति मायके पहुंचा और अपनी गलती मानते हुए उसे अपने साथ लेकर ससुराल आ गया। दो दिन बाद ही आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल लिया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-----------


