पैसो के लेनदेन को लेकर लाठी से मारपीट कर किया घायल
Hapur News - हापुड़ के ग्राम सरावा में पैसे के लेन-देन को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा में पैसों के लेन देन को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी पप्पी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 24 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे गांव निवासी अरसलान, शादाब, चांद ने शादाब की दुकान के पास पैसे के लेन देन को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयास कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजन ने डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। परिजन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


