कॉलोनी में खड़े युवक पर भाइयों ने छुरी से किया हमला
Hapur News - हापुड़, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोती कॉलोनी में युवक पर भाइयों ने छुरी से

हापुड़, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोती कॉलोनी में युवक पर भाइयों ने छुरी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में मोती कॉलोनी निवासी अनस ने बताया कि 12 फरवरी की रात को वह अपने भाई जुनैद के साथ खड़ा था। इस दौरान कॉलोनी के शहजाद और मोसीन ने आकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। जब उन का विरोध किया, तो शहजाद ने अपनी जेब से छुरी निकाली और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
जिसमें उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि भाई समेत आस पास के लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, तो वह दोनों छुरी दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में शहजाद और मोसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार चल रहे है। गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




