Hapur News: कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर मां बेटी पर किया जानलेवा हमला
Hapur News: कोतवाली हापूड़ के एक गांव में दो भाईयों ने कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर मां और बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव में घर में कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दो भाईयों ने मां बेटी के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने पुत्री के बेटे के हत्या करने की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि 8 जुलाई की शाम को उनके पड़ोसी मोहित और उसके भाई अमित प्रतिदिन की तरह उनके घर के अन्दर कूड़ा डाल रहे थे।
जब उसकी बेटी रीना ने ऐसा करने से मना किया तो दोनो आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता कर गाली गलौज कर कपड़े फाड़ कर मारपीट कर दी। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची और बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ भी मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडों से पीड़िता और उसकी बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने और पुत्री के बेटे की हत्या करने की धमकी दी।पीड़िता ने किसी तरह अपने घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर दिया। जिस पर आरोपियों ने गेट को हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया तथा दीवार कूदकर घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


