Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBrother s Day Celebrations Sweet Treats and Gifts Amidst Crowds
 भाईदूज पर खूब बिकी मिठाईयां

भाईदूज पर खूब बिकी मिठाईयां

संक्षेप: Hapur News - भाईदूज पर खूब बिकी मिठाईयां

Thu, 23 Oct 2025 05:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

भाई दूज पर बहन-भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाती है। उन्हें उपहार में मिठाई देती है, ऐसे में जिलेभर के मिष्ठान भंडारों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। मिठाई कारोबारियों ने जनपद में करीब 60 लाख से अधिक की मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। दीपावली से पहले ही मिठाई की दुकान ग्राहकों से गुलजार होने लगी थी। पहले धनतेरस और दीपावली के लिए जमकर मिठाई खरीदी गई। ऐसे में दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। अब भाईदूज के पर्व पर बहन भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाती है।

भाईयों को उपहार में गरी का गोला और मिठाई भेंट करती है, ताकि भाई के जीवन में हमेशा मिठाई खुली रहे। ऐसे में मिठाइयों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट की। मिठाई कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार भाई दूज पर जनपद में करीब 60 लाख की मिठाई बिकने का अनुमान है। इसके अलावा उपहार की दुकानों पर भी भाईयों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा भाईयों ने अपनी बहनों को मोबाइल फोन गिफ्ट किए।