Hapur News: सुग्रीव से मित्रता कर भगवान राम ने किया बाली वध

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: सुग्रीव ने भगवान राम से मित्रता कर छल कपट से राजपाठ छीनने वाले अपने भाई बाली का वध कराया।मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी में अंजनि प

सुग्रीव से मित्रता कर भगवान राम ने किया बाली वध
सुग्रीव से मित्रता कर भगवान राम ने किया बाली वध

Hapur News: सुग्रीव ने भगवान राम से मित्रता कर छल कपट से राजपाठ छीनने वाले अपने भाई बाली का वध कराया। मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी में अंजनि पुत्र बजरंगबली हनुमान सुग्रीव को लेकर राम की शरण में पहुंचे, जिसने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उसके बलशाली भाई बाली ने छल कपट और बलपूर्वक उससे राजपाठ छीन लिया है। सुग्रीव ने बताया कि बाली को एक वरदान मिला हुआ है कि जो भी सामने आकर उससे युद्ध करता है उसकी आधी शक्ति बाली में आ जाती है, यह सुनकर भगवान राम ने सुग्रीव को युद्ध मैदान में भेज दिया और स्वयं धनुष से बाण चलाकर बलशाली बाली का वध कर दिया।बाली

का वध होते ही मैदान में बैठे महिला बच्चों समेत हजारों श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौडऩे के साथ ही भगवान राम के जयकारे गूंज उठे। इससे पहले कमेटी अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, गंगा सभा आरती संचालक कपिल शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, हरीश नागर, गेंदा सिंह, राजन कौशिक, पारस मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेता आकाशदीप चौधरी बाबूगढ़, हापुड़ अदालत में कौंसलर अनीता चौधरी और पवन चौधरी ने राम दरबार की आरती कर लीला मंचन का शुभारंभ किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: सुग्रीव से मित्रता कर भगवान राम ने किया बाली वध