
पांच लाख रुपये कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित
Hapur News - दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को परेशान किया गया और उसे मायके छोड़ दिया गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद सास, पति और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
दहेज में 5 लाख रूपये व स्कर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर मायके में छोड़ दिया। एसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की सास बुलंदशहर जनपद के स्याना की पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष, आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला कवि नगर निवासी कुंजन भारती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उसका विवाह बुलंदशहर जनपद के स्याना के नई सड़क निवासी अमित कुमार के साथ 21 अप्रैल 2018 में हुई थी।
विवाह में पीड़िता के पिता ने करीब 20 लाख रूपये खर्च किए थे। परन्तु विवाह में दिए गए स्त्री धन व उपहार व वैगनार कार से पीड़िता के पति अमित, सास कमला देवी, जेठ रवि कुमार, देवर मनीष व सुमित खुश नहीं थे । उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये व स्कार्पियों कार की मांग करने लगे। बार बार ससुराल पक्ष के लोग मांग पूरी करने का दवाब बनाने लगे। पीड़िता पर दबाव बनाने के लिये उसका पति कई बार उसे मायके में छोड़ जाता था। जब स्थिति अत्यधिक गम्भीर हो गई तो सामाजिक दबाव में उसका पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की गई। सभी की सहमति से वर्ष 2022 में भी पीड़िता के पति दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगे। दिल्ली में भी इन लोगो की प्रताड़ना नही रूकी ओर 5 लाख रूपये व स्कर्पियो कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति उसे घर में छोड़ कर कई दिनों तक गायब रहने लगा और किसी प्रकार की सुध बुध नहीं ली। मजबूर होकर पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में भी शिकायत की। जहां उसके पति व उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भरोसा दिया की फिर दिक्कत नहीं होगी और गाजियाबाद में रहने लगे। 23 अक्टूबर 2023 को फिर से दहेज के मांग को लेकर पीड़िता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता को घर में अकेला छोड़कर पति अपने घर से चला गया और महिला थाना हापुड़ में झूठा फर्जी प्रार्थनापत्र दे दिया। जहां दोनो पक्षों को बुलाने के बाद अमित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 19 नवंबर 2023 को अपने र ले गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर 4 जनवरी 2024 को पीड़िता को उसके मायके छोड़कर चल गए। चार फरवरी 2024 को आरोपी पीड़िता व उसके परिजन के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि वह राजनैतिक लोग है। पति की मांग स्याना नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रह चुकी है। अगर दहेज की मांग पूरी नहीं की तो उसके भाइयों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाकर जान से मारवा देंगे। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




