Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBride Faces Dowry Harassment and Attempted Rape by In-Laws in Babu Garh

दहेज में नहीं मिली बाइक और दो लाख तो विवाहिता का किया उत्पीड़न

संक्षेप: Hapur News - -ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर की मारपीट -ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर की मारपीट-ससुर पर लगाया दुष्कर्म के

Wed, 15 Oct 2025 04:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on
दहेज में नहीं मिली बाइक और दो लाख तो विवाहिता का किया उत्पीड़न

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया। आरोप है कि विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इस बात की शिकायत ससुराल के अन्य लोगों को दी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। किसी प्रकार उसने मायके पक्ष के लोगों को इस बात की सूचना दी। अब एसपी के आदेश पर पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 04 फरवरी 2025 को जिला गाजियाबाद के अर्थला निवासी लोकेश कश्यप के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति लोकेश, ससुर राजकिशोर, ननद दीपा, जेठ रवि व संजय व जेठानी हेमा व रीतू एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी उत्पीड़न करने लगे। उसका पति उसके पास नहीं आता था। उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से भी बचता रहा। शादी के बाद से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। 09 मई को वह अपने कमरे में मौजूद थी। तभी ससुर मौके पर आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस बात की पति और अन्य ससुरालियों को जानकारी दी गई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की जिद पर अड़े रहे। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर, ननद, जेठ और जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।