ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़ंगोशाला चुनाव के दोनों गुटों ने प्रचार किया शुरु

ंगोशाला चुनाव के दोनों गुटों ने प्रचार किया शुरु

गोशाला चुनाव नजदीक आने के साथ ही दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने अपना अपना प्रचार शुरू कर दिया...

ंगोशाला चुनाव के दोनों गुटों ने प्रचार किया शुरु
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Tue, 13 Nov 2018 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गोशाला चुनाव नजदीक आने के साथ ही दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने अपना अपना प्रचार शुरू कर दिया है। सोमवार को दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर डोर-टू-डोर वोट मांगी। वहीं चुनाव से पहले बैलेट पेपर के लिए चुनाव अधिकारी ने दोनों गुटों से उप नाम की लिस्ट मांगी है। जिससे बैलेट पेपर पर नाम के साथ उपनाम को जोड़ा जा सके। गोशाला चुनाव के छावनी ग्रुप व कसेरा ग्रुप के पदाधिकारियों ने डोर टू डोर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। दोनों गुट एक दूसरे को मात देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में दोनों गुट एक दूसरे पर तंस कसने से भी पीछे नहीं हट रहे है। वहीं इस बार दोनों ग्रुप के लोग अपने अपने लिए सोशल मीडिया के माध्यम से वोट मांग रहे हैं। साथ ही गोशाला के हित में किए गए कार्यों का बखान कर रहे हैं। वहीं दोनों गुटों के प्रचार के साथ ही शहरवासियों ने हार जीत के आंकड़े लगाने शुरू कर दिए है। वहीं दोनों गुटों ने इस बार चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम के साथ उपमान लगाने की मांग की थी। इस पर चुनाव अधिकारी ने दोनों गुटों की मांग को स्वीकार करते हुए बैलेट पेपर पर उपनाम के लिए नाम मांगे हैं। हालांकि एक गुट की तरफ से पहले ही उपनाम दे दिए गए हैं। लेकिन एक गुट उपनाम देने की तैयारी में लगा हुआ है। जिससे बैलेट पेपर पर नाम के साथ उपनाम अंकित हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें