Hapur News: फ्लाईओवर के पास बरसात के पानी में मिला व्यक्ति का शव
Hapur News: हापुड़ के मेरठ रोड पर रेलवे लाइन के पास बारिश में एक आदमी का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार के बसंत पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा और मामले की जाँच शुरू की। मृतक का परिवार को सूचित किया गया है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास खाली पड़ी जमीन में बारिश से एकत्र हुए पानी में एक व्यक्ति का शव मिला। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर दिल्ली रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को बरसात के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम हराहरी थाना सलाखवा जनपद सहरसा बिहार निवासी बसंत पासवान (48 वर्षीय) है। वर्तमान में वह दस्तोई रोड स्थित गली नंबर-2 में किराए पर रह रहा था। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि मृतक एफसीआई में मजदूरी करता था और शराब पीने का भी आदि था। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। यह भी जानकारी हुई है मृतक शराब पीने का आदि था।


