बंगाल की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, असम में भी बनी सरकार
Hapur News - पिलखुवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव में मिली जीत और असम में भाजपा सरकार बनने पर खुशी जताई। मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की उम्मीद जताई। विकास तोमर ने इसे जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत बताया।

पिलखुवा। बंगाल चुनाव में मिली जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। साथ ही असम में भी भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विकास तोमर ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के चलते जनता लगातार पार्टी का समर्थन कर रही है।
उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। वहीं नितेश सिंह तोमर, अभिषेक सोम और नवीन तोमर ने भी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


