भव्य कार्यक्रम में भाजपा की अमृता कुमार की हुई ताजपोशी
-नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को शनिवार को पुरानी कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया...
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को शनिवार को पुरानी कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने दोपहर करीब 12.15 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए पुरानी कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के मैदान में पंडाल लगाकर समारोह की तैयारी की गई थी। कार्यक्रम निर्धारित समय से करीब 1.15 घंटे विलंब से शुरू हो सका। इससे पहले समारोह की शुरुआत अतिथियों व अधिकारियों के स्वागत से हुई। वहीं दोपहर 12 बजे तक सभी अतिथियों के समारोह में पहुंचने के बाद 12.15 बजे जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद डीएम ने जिपं अध्यक्ष को फूला का गुलदस्ता देकर बधाई दी। वहीं मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने भी जिपं अध्यक्ष को फूला का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह खुशी का नहीं बल्कि गर्व का मौका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 15 सालों से जिन गांवों का विकास कार्य रुका हुआ है। उन गांवों को भाजपा की नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष गांव-गांव जाकर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 4 वर्षा में गांव गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। केन्द्र सरकार की सौभाग्य योजना से गांवों में बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना का लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने लोगों से केन्द्र व प्रदेश सरकार का सहयोग करके योगदान देने का आवाह्न किया है। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। इसके लिए भाजपा ने एक साल नई मिसाल का नारा देकर नई इबादत खड़ी की है। उन्होंने कहा कि 2014 में केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद लाखों करोड़ों रुपये के होने वाले घोटालों पर पूरी तरह अंकुश लगा है। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद कहा था कि एनडीए की सरकार देश के गरीब, बहन बेटियों को समर्पित है। जिससे पिछले चार वर्षो में बलात्कार, लूट, भ्रष्टाचार की घटनाओं पर अंकुश लगा है। वहीं अधिकारी भी सरकार के दबाव में फरियादियों की बात सुनकर उनका निस्तारण करा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अच्छे दिन का वादा पूरा हुआ है। 2014 से पहले किसी भी हाइवे के प्रोजक्ट को पास करने के लिए छह माह लग जाते थे। लेकिन केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद हाइवे व सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे आने वाले समय में हापुड़ से दिल्ली का रास्ता बहुत सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को मकान दिए है। जबकि जो लोग इस योजना से वंचित रह गए है। उन लोगों को 2022 तक मकान मिल जाएगे। 2022 में देश का कोई भी व्यक्ति मकान के बिना रही रहेगा। विशिष्ट अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले प्रदेश के युवाओं को रोजगार की तलाश में गुजरात और महाराष्ट्र की तरफ रुख करना पड़ता था। लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार ने देश के बड़े उद्योग पतियों को उत्तर प्रदेश में बुलाकर यूपी इनवेस्टर समिट कराकर प्रदेश में करोड़ों रुपये का एमओयू साइन किया है। जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के रास्ते खुलेगे। उन्होंने कहा कि 15 साल से सरकारी अधिकारी ईमानदारी भूले पड़े थे। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को कनेक्शन दें रहे है। अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि पिछले पंचायत अध्यक्ष ने गांवो के विकास के लिए कोई काम नही किया है। पिछली सरकार प्राइवेट कंपनियों की तरह काम करती थी। लेकिन भाजपा की जिंप अध्यक्ष गांव के हर विकास कार्य में अपनी भूमिका अच्छे से निभाएगी। हापुड़ मेरठ लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पिछली सरकार ने धर्म, समाज के नाम पर विभाजन किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारे के साथ काम किया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को खत्म करके विकास के एंजेड़े को प्राथमिकता दी है। लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण सबका साथ सबका विकास के नारे पर भाजपा को घेरने का काम करती है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जिस उर्जा के साथ काम किया है। उसका देश व प्रदेश को लाभ मिलना शुरु हो गया है। भाजपा की योजनाओं में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने कहा कि जिला पंचायत काफी समय से भ्रष्टाचार व विकास कार्य नहीं होने से जूड़ रही थी। हापुड़ जिला पंचायत को नंबर 1 बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिससे गांव गांव में विकास की अवरल धारा बहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने मंचासीन अतिथियों, जिला पंचायत सदस्य व पडाल में बैठे लोगों का आबार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने किया। इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तवंर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी चेयरमैन मनोज धामा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत ह्ूण, सदस्य हरेन्द्र प्रमुख, सदस्य नवीन, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी, जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल व अन्य लोग मौजूद थे। चांदी का मुकुट पहनाकर जिंप अध्यक्ष का किया स्वागतनवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार का शनिवार को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला पंचायत के शपथ ग्रहण के बाद सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। जिसके बाद भाजपा के नेता अनिल त्यागी के नेत्तृव में कार्यकर्ताओं ने अमृता कुमार को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। चांदी का मुकुट पहनाने वालों में अनिल त्यागी, पवन चौधरी, योगेन्द्र चौधरी मौजूद थे। विलंब होने के कारण 1.15 मिनट देरी से हुई शपथजिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का सुबह 11 बजे समय निर्धारित किया था। लेकिन कार्यक्रम अध्यक्ष के देरी से पहुंचने के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 12.15 मिनट पर किया गया। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिंप अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण में दिग्गज नेताओं के पहुंचने से सर्तक रहा पुलिस बलशनिवार को शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले नेताओं की वजह से सुबह से ही पुरानी कलक्ट्रेट पहुंचने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पालिका के तीनों गेटों से वाहनों की एंट्री बंद कर दी। जबकि वीआईपी वाहनों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं शहर के तहसील व अंबेडकर तिराहे पर जाम की समस्या न हो इसके लिए भी ट्रेफिक पुलिस व होमगार्ड की संख्या को बढ़ाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागतहापुड़। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने से पहले भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी का मेरठ रोड़ स्थित असौडा पैठ पर भाजपा नेता राकेश त्यागी, दुष्यंत त्यागी, हेमराज त्यागी, प्रदीप त्यागी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मेरठ रोड़ स्थित आवास विकास कालोनी में भी भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल, मनोज बाल्मीकी, अंकुर त्यागी, सोनू पंसारी, कमल त्यागी, अमित नागर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिंप अध्यक्ष की ताजपोशी में मंचासीन क्षेत्रीय विधायक रहें चर्चा मेंहापुड़। शनिवार को पुरानी कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत मैदान में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने पंडाल में लगे होर्डिंग पर खुद का फोटो नहीं होने पर आग बबूला हो गए। विधायक के नखरे देख पड़ाल में बैठे लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई, जिससे पूरे कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढ़ती चर्चा का विषय बने रहें। पुरानी कलक्ट्रेट में शनिवार को 11 बजे जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की शपथ का कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम में अतिथियों का 10.30 बजे से आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम में 11 बजे के करीब पहुंचे हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंच पर लगे होर्डिंग पर स्वयं का फोटो न होने पर भड़क गए। विधायक विजयपाल आढ़ती ने पंडाल में ही पार्टी के पदाधिकारियों पर आग बबूला हो गए। इसके बाद विधायक ने कार्यक्रम संयोजकों पर स्वंय की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद भी अनदेखी की जा रहीं है। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने विधायक को शांत कराकर मंच पर बैठाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान भी विधायक की नाराजगी साफ देखने को मिल रही थी। वहीं सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधायक की इस हरकत से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों में विधायक विजयपाल आढ़ती चर्चा का विषय बने रहे। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र कुमार ने कहा कि होर्गिंड पर केवल प्रोटोकॉल के हिसाब से फोटो लगाए गए थे। जबकि जिला कार्यकारिणी या अन्य किसी का फोटो नहीं लगाया गया, जबकि विधायक ने सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की नाराजगी करके कार्यक्रम को खराब करने का कार्य किया है। प्रदेश स्तर पर विधायक के बर्ताव की शिकायत की जाएगी।